कार्य पंचांग - बीज उत्पादन एवं विधायन अनुभाग
जनवरी माह का कार्य विवरण
- परियोजना / प्रक्षेत्र स्तर में आयोजित रबी फसलों यथा-खाद्यान्य, तिलहनी एवं दलहनी फसलों के प्रथम निरीक्षण कार्य करना |
- खरीफ बीजों का अन्तः ग्रहण/विधायन कराना |
फरवरी माह का कार्य विवरण
- परियोजना क्षेत्र में आयोजित रबी फसलों यथा-गेहूं एवं जौ के बीज फसलों के प्रथम निरीक्षण |
- दलहनी एवं तिलहनी फसलों का द्वितीय निरीक्षण करना |
- लाही के बीज प्रक्षेत्रों से प्रक्षेत्र न्यादर्शवरण करना |
- जायद में उर्द, मूंग, मूंगफली एवं अन्य फसलों के बीज उत्पादन एवं वितरण हेतु कृषको का चयन |
- खरीफ बीजों का विधायन करना |
मार्च माह का कार्य विवरण
- परियोजना क्षेत्र में आयोजित रबी फसलों यथा-गेहूं एवं जौ के बीज फसलों के द्वितीय निरीक्षण |
- तिलहनी एवं दलहनी फसलों के अन्तिम निरीक्षण |
- मसूर एवं लाही के बीज प्रक्षेत्रों से प्रक्षेत्र न्यादर्शवरण करना |
- जायद फसलों का बीज वितरण, पंजीयन |
- खरीफ बीजों का विधायन समाप्त कर पैकिंग एवं टैगिंग कार्य कराना |
अप्रैल माह का कार्य विवरण
- परियोजना क्षेत्र में आयोजित रबी फसलों यथा-गेहूं एवं जौ के अन्तिम निरीक्षण |
- रबी फसलों का प्रक्षेत्र नमूना लेकर परीक्षण हेतु बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजना एवं अन्तः ग्रहण पत्र निर्गत करना व अन्तः ग्रहण कराना |
- जायद बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत वितरित बीजों से सम्बन्धित कृषकों का बीज प्रमाणीकरण संस्था/भारत सरकार के साथी पोर्टल पर पंजीयन कराना व प्रथम निरीक्षण करना |
मई माह का कार्य विवरण
- रबी फसलों का प्रक्षेत्र न्यादर्शवरण कर परियोजना कार्यालय में उपलब्ध कराकर नमूनें बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजना |
- रबी फसलों का अन्तः ग्रहण पत्र जारी करना |
- जायद फसलों के बीज प्रक्षेत्रों का प्रथम निरीक्षण करना |
- खरीफ सत्र हेतु बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत बीज उत्पादकों का चयन कर बीज वितरण करना व पंजीयन कराना |
- रबी में उत्पादित बीजों का अन्तः ग्रहण करना |
जून माह का कार्य विवरण
- रबी फसलों का अन्तः ग्रहण पत्र निर्गत कर अन्तः ग्रहण कराना |
- जायद फसलों के बीज प्रक्षेत्रों का अन्तिम निरीक्षण करना |
- खरीफ सत्र में बीजों का वितरण करना व पंजीयन कराना |
- रबी बीजों का विधायन कार्य करना |
जुलाई माह का कार्य विवरण
- खरीफ फसलों में वितरित बीजों का साथी पोर्टल पर पंजीयन कराना |
- जायद फसलों का प्रक्षेत्र न्यादर्शवरण कर परीक्षण कराना |
- जायद फसलों का अन्तः ग्रहण कराना |
- रबी बीजों का विधायन कार्य करना |
- रबी बीजों का रख-रखाव करना |
अगस्त माह का कार्य विवरण
- खरीफ बीजों का निरीक्षण करना |
- जायद फसलों का अन्तः ग्रहण कराना |
- रबी बीजों का विधायन कार्य एवं रख-रखाव करना |
सितम्बर माह का कार्य विवरण
- खरीफ बीजों निरीक्षण कराना |
- लाही का आधारीय बीज वितरित करना व पंजीयन कराना |
- रबी बीजों का विधायन समाप्त कर बीजों का रख-रखाव करना |
अक्टूबर माह का कार्य विवरण
- खरीफ फसलों का अन्तिम निरीक्षण कराना |
- रबी फसल सत्र में बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत बीज उत्पादकों से अभिलेख व नगद मूल्य प्राप्त कर बीज वितरण करना व साथी पोर्टल पर पंजीयन कराना |
नवम्बर माह का कार्य विवरण
- रबी फसल सत्र में बीज उत्पादन कार्यक्रम में आधारीय बीज वितरण करना व साथी पोर्टल पर पंजीयन कराना |
- खरीफ फसलों के अवशेष बीज फसलों का द्वितीय/अन्तिम निरीक्षण करना |
- खरीफ फसलों के प्रक्षेत्र न्यादर्शवरण कर परीक्षण हेतु परियोजना कार्यालय को प्रेषित करना |
- खरीफ बीजों का अन्तःग्रहण पत्र निर्गत कर अन्तः ग्रहण कराना |
- जायद में अन्तः ग्रहित बीजों का विधायन कार्य करना |
दिसम्बर माह का कार्य विवरण
- रबी बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत आधारीय बीज वितरण एवं साथी पोर्टल पर पंजीयन कराना |
- खरीफ बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्पादित बीजों का न्यादर्शवरण करना, इनटेक लेटर जारी करना एवं अन्तः ग्रहण करना |